By :- HR ROUSHAN BHARDWAZ
✍️💎 मन ' 💎✍️
नीले गंगन की राग है, या धुन कोई बैराग है,
चंचल चपल मन पर ये क्यूँ ईर्ष्या का दाग है,,
दुःख में निडर निर्भीक है सुख में खुला आकाश है,
मन बांवरा चित चोर है, ये सोम रस रसधार है,,
बारिशो के बूंद सा झन झन झंनक झनकार है,
चंचल चपल मन पर ये क्यूँ ईर्ष्या का दाग है,,
एकाग्र हुआ तो बुद्ध है क्रोधित हुआ तो परशुराम है,
निश:कपट है निष्काम है मन में ही चारो धाम है,,
रैदास की अरदास है, मीरा के प्रेम की आस है,
जो जीत ले जग को दया से ये संत श्रील प्रभुपाद है,,
खुश है कभी परेशान है, कभी अहं का हुंकार है,
कभी आग सा क्रोधित हुआ मन के कई किरदार है,,
खूब गया मन के भीतर सबकुछ फिर भी न भाँप सका,
मन के कुछ तीव्र तरंगों को मैं फिर भी न माप सका,,
इस मन की क्या अभिलाषा है,
क्यूँ भावुक और निराशा है,,
ये युग है उद्दंडीत मनुओ का,
क्या ईक्षा क्या जिज्ञासा है,,
अब न जीने की चाह बची,
न मृत्यु इतनी आसां है,,
क्या जीवन है न समझ सका,
क्या इक्षा क्या जिज्ञासा है,,
है हृदय विदारक अंग अंग,
चलूं कैसे जीवन के संग संग,,
नयनो में अश्रु धार लिए,
शब्दों के सौ सौ वार लिए,,
क्यूँ टिका रहा स्थिर होकर,
अब कैसी बची ये आशा है,,
क्या जीवन है न समझ सका,
क्या ईच्छा क्या जिज्ञासा है,,
कैसे गौतम से बुद्ध बने,
कैसे रहिमन, रसखान बने,,
मन संत रविदास बना कैसे,
कैसे ये कालिदास बने,,
माया की ईन जंजीरों से,
कैसा रिश्ता और नाता है,,
क्या जीवन है न समझ सका,
क्या ईच्छा क्या जिज्ञासा है,,
तन मिट्टी है मन माया,
पल पल ढलती ये काया है,,
कंहा ढूंढू किसकी राह तकूं,
यहाँ साथ छोड़ रहा साया है,,
किस खोज में है ये अंतर्मन,
जहाँ करदे अपना सब अर्पण,,
न दिखा अभी तक वो सन्नाटा,
जहाँ कर दुं आत्मसमर्पण,,
........... जहाँ कर दूं आत्मसमर्पण,,,,,
👇 👇
By :- (Hr Roushan Bhardwaz)

0 Comments