BY - (HR ROUSHAN BHARDWAZ)
अपने कविता के माध्यम से युवाओं के मन मस्तिष्क में उनकी वास्तविक शक्ति को जानने व समझने का एक छोटा सा प्रयास,
. ✍️ '' युवा'' एक अद्भुत शक्ति ✍️
क्यूँ सहन कर रहा त्रासी है, क्यूँ बना बैठ सन्यासी है
तू इन्द्राशन का देव नहीं, तू पृथ्वी लोक निवासी है
तू भूल नहीं कर्तव्यों को, मत भूल अपने अस्तित्वो को
है पञ्चभूत का देह तेरा, तू जगा उठा पंचतत्वों को
है दूषित हों रही ये धरती हो रहा दूषित ये वातावरण,
जो उठा नहीं तू निद्रा से तो कौन दिखाएगा दर्पण,
तेरे मुख पर शीतल वाणी है, माथे पर अदृश्य है चंदन
तेरे भीतर भी है नरेंद्रनाथ तू झाँक ले अपने अंतर्मन,
राणा की तलवार है तू तेरे अंदर भी वो ज्वाला है,
जो लहू से सिंचे मिट्टी को तू भगत सिंह मतवाला हैं,
वेद ग्रंथ की गाथाओं का एक ऐसा परिणाम है तू,
परिहासो से रचना कर दे ज्ञानी कालिदास है तू,
हो रही मलिन हर काया है,हर तरफ अंधेरा छाया है,
तू है प्रकाश की एक ज्योति, हर युग रोशन कर आया है,
चल धर्म का मार्ग दिखा दे अब, चल उठ और सत्य बता दे अब,
तू क्यूँ शांत है आशंन पर तू बुद्ध है अलख जगा दे अब,
तू खुद में यूँ संवाद कर चल उठ और अब शंखनाद कर,
उत्कृष्ट वीर के अदम्य शौर्य और स्वाभिमान को याद कर,
तेरे अंदर एक चिंगारी है तू खुद में वो अंगार भर,
निज धरा के कण कण में बलिदानो का उन्माद भर,
जो दौड़ रहीं है गर्म रक्त बेधड़क यूं तेरे सीने में,
जो उठा नहीं तू अब भी तो धिक्कार है तेरे जीने में,
धिक्कार है तेरे जीने में, धिक्कार है तेरे जीने में
👇 👇 👇 👇 👇 👇 👇
🙏🏾✍️Hr Roushan Bhardwaz ✍️🙏🏾

0 Comments