🐚✍️ 'दर्द' ✍️ 🐚
दर्द रिस्तों में था पहले,
अब तन बदन में दर्द है,,
सुख तो एक बेवफा है,
मित्र अब बस दर्द है,,
लिख रहा हूँ दर्द जो,
नवीन दर्द की स्याह से,,
चीखते है शब्द देखे,
इस अंजान दर्द की आह से,,
कंप कंपाते हाथ है,
पर इन्हीं का साथ है,,
अब नसे चिल्ला रहीं,
तेरे सहन में बात है,,
तेरे सहन में बात है......
0 Comments