✍️💎 मन की संवेदना 💎✍️
वो अनकहा सा कह रहा था अपनी पलके मिच कर,,
कोहरे में लिपटी रूह थी ओशो में लिपटा था बदन,
हृदय तेज था गतिमान था सुन रहा था उसका रुदन,,
नयनो में एक सैलाब था ठहरा हुआ कुछ इस कदर,
थी एक बवंडर आह की जो कह रही थी चीख कर,,
तू लौट जा अपने शहर में मैं यहीं महफूज हूँ,
जो खत्म न हो तेरे शहर की मैं वो अंतिम खोज हूँ,,
मैं स्तब्ध था यह देख कर की मैं मुझी में हूँ कंहा,
क्या खो गया हूँ मैं कहिं या खो गया है ये जहाँ,,
यूँ अश्रुओ से तर बितर थे मेरे नयनो के पलक,
फिर से निगाहें ढूंढती उस अक्स की बस एक झलक,,
तब दिख गयी मेरे समक्ष मेरे ही तन की आत्मा,
जैसे लगा मुझे मिल गए हों मालिक परम परमात्मा,,
उन स्वेत किरणों में था धुन सत्यता का बेह रहा,
मैं हूँ सभी तू कुछ नहीं बस यह निरंतर कह रहा,,
आ देख ले ये रंग मेरा और देख ले ये रूप भी,
मैं उद्धोत हूँ एक ज्योत हूँ जीवन का मैं ही स्त्रोत हूँ
मैं सूक्ष्म से भी सूक्ष्म हूँ न मेरी कोई पराकाष्ठा,
तू भस्म है मेरा कवच है तेरी कंहा कोई चेष्टा,,
एक टक निगाहें थी लगी उस प्रकाशमान पूंज पर,
वो हंस रही थी संसार के भ्रम से ग्रसित हर कुंज पर,,
वो हँस रही थी संसार के भ्रम से ग्रसित हर कुंज पर
✍️ ✍️
By :-
✍️ Hr Roushan Bhardwaz 🙏🏾 🙏🏾
0 Comments