चल उठ खड़ा हो दौड़ ले

 









( चल उठ खड़ा हो दौड़ ले)
✍️ 🙏🏾 Hr Roushan Bhardwaz 🙏🏾✍️

ज़ंजीर से जकड़ी हुई , उन बेड़ियों को तोड़ दे,
लक्ष को ऐसे साध ले हर राह को नयी मोड़ दे,
बिखरी पड़ी है दर बदर ये ठोकरे है कुछ नहीं,
तू है धरातल से बड़ा, चल उठ खड़ा हो दौड़ ले,

तू पहचान अपने अक्स को, अंदर छुपे उस शख्स को,
सुन चीख अपनी धड़कनों की पहचान अपने रक्त को,
जो रोक ले तुझको कहिं, है आँधियों में दम कंहा,
तू है धरातल से बड़ा, चल उठ खड़ा हो दौड़ ले,

तू सीख हर परिहास से , तू सीख ले इतिहास से,
हालात के उस वार से , तू सीख वक्त की मार से,
अब कह रही है मंजिले , है कह रहा सारा जहाँ,
तू है धरातल से बड़ा चल उठ खड़ा हो दौड़ ले,

थकने न देना पाँवों को , सूखने न देना घावो को,
तपते हुए रेतो पर चल तू , मत रुक छांव को यहाँ,
तू है मुसाफिर आसमां का , तुझे पर्वते रोके कंहा,
तू है धरातल से बड़ा चल उठ खड़ा हो दौड़ ले,

तू दुखियारो की बात लिख, साथ में ज़ज्बात लिख,
तलवारो के धार से भी तेज कलम का वार लिख,
तुझको डिगा न पाएँगी , अधर्म की ये झांकियां,
तू है धरातल से बड़ा चल उठ खड़ा हो दौड़ ले,

पल पल बदलता है समय, पल पल बदलते लोग है,
हर पल बदलती रूह है हर पल बदलता देह है,
पल भर में क्या हो जाएगा यहाँ जिंदगी का क्या पता,
तू है धरातल से बड़ा चल उठ खड़ा हो दौड़ ले,
चल उठ खड़ा हो दौड़ ले........................

👇 👇 👇
✍️ ✍️(Hr Roushan Bhardwaz) 💎

Post a Comment

0 Comments