((Hr Roushan Bhardwaz)) 🙏🏾(समय जीवन का )🙏🏾
चाह थी की पक्षियों सा उड़ चलूं आकाश में,
चाह थी की बह चलू बहती नदी के साथ में,
चाह थी की बारिशो में भींग जाऊँ कुछ इस कदर,
लिपट कर फुहारों की गोद में बैठा रहूँ दिन दोपहर,
दौड़ कर पहाड़ो की चोटियों पर छू लूं सारा आस्मां,
की देख लू दुनिया ये सारी देख लू सारा जहाँ।।
हद न थी बचपने की जिद भी कैसे कैसे थे,
जो चाह कर भी मिल सके न सपने हमारे ऐसे थे।
मक्कर पचीसी हो चली जब चाहते लुप्त हो गयी,
मोह, माया , ईर्ष्या के बंधनों में कहिं सो गयी,
भ्रमित हुआ चित लोभ से विक्षोभ मन गतिमय हुआ,
लाख जतन करने पर भी हृदय नहीं चिन्मय हुआ,
बल बाजुओं में कम हुआ, तन झुर्रियों से नम हुआ,
जब दुःख हुआ संबंधों से तब घाव अन्तर मन हुआ,
आत्म मन विचलित हुआ नयन अश्रुओ से तर हुआ,
वास्तविकता का दर्पण दिखा तब मन कृष्ण कृष्ण, कहने लगा।
🙏🏾 🙏🏾 🙏🏾 मन कृष्ण, कृष्ण कहने लगा।।
वृद्ध हुआ तन बैठ थक कर झंपकीयों में सोचता की,
न आवाज ए शोर है अब किसी भी राह की,,
न है सरसराहट घिसते हुए गिरते, सम्भलते पाँवों की,
न तालियों की गूँज है न गूँज झूठे वाह की,
न धूप है अब बेबसी की, न उम्मीद ए छांव की,
चेतना भी अनजान सी है जीने की उन्माद से,
कराहते हुए जिस्म की हर रोम रोम के आह से,
साँस जब रुकने लगी तो भ्रमण हुआ है कर्मों का,
सत्य का असत्य का धर्म और अधर्म का,
टूटी निद्रा भ्रम की तब त्याग हुआ झूठे शान का,
मृत्यु ने जब मोह लिया तो एहसास हुआ है ज्ञान का,
मंद मंद गति में हवाओं का भी कुछ आगाज है,
प्रकाश पुंज की श्वेत किरनों का हो रहा आभास है,,
अंतिम क्षणो में अज्ञान का अंधेरा यूँ मिटने लगा,
मिट्टी का ढेला है तन बदन चित मुस्कुरा कर कहने लगा।.... ......... चित मुस्करा कर कहने लगा।।
✍️ ✍️ ✍️ By ((Hr Roushan Bhardwaz)) Hrbhardwaz.blogspot.com

0 Comments