(सर्द भरी झिलमिलाती बूंदे)
Written by ::- HR ROUSHAN BHARDWAZ
ये सर्द भरी झिलमिलाती बारीश की बूंदे
कल्पनाओं की दुनिया दिखा कर गयी
मिट्टी के कण कण को कुछ इस कदर भींगों कर
बीते हसीं लम्हों के याद फिर दिला कर गयी
कुहासो में लिपटे वो उतरी ज़मीं पर
उसे भी खबर था है राही कहिं पर
वो हँस कर गिरी झम झमा कर गिरी
थी राही कि राहों में बिखरी पडी
भीगी हुई अपने पलकों पर लेकर बूंदे फुहारो के
जब पूछा राही ने अपने मुकद्दर का रस्ता
तो मुस्करा उठी खिल खिला उठी
भींगो कर उन विरान चौराहों की सड़के
लिपट कर गले से वो पता दे गयी
लिपट कर गले से वो पता दे गयी
कलियों को भिगोया भंवरो को भिगोया
चह चाहाते हुए उन पक्षियों को भिगोया
मंद मंद ईन ठंडी बयारो से मिलकर
छेड़ प्रेम के उन मीठे धुनों को
संगीतमयी वो पूरा शहर कर गयी
सर्द भरी बरसात की ये झिलमिलाती बूंदे
बीते हसीं लम्हों के याद फिर दिला कर गयी
बिखरे पड़े है खुले आसमा में किसी इत्र की तरह
खुशबुए उसकी वो हवा को भी लायी फिजा को भी लायी
गुनगुनाते हुए उस घटा को भी लायी
फ़ूलों के रस में मिला कर अपनी बूंदे
कुछ यूं शर्बती समां कर गयी
ये सर्द भरी झिलमिलाती बारीश की बूंदे
बीते हसीं लम्हों के याद फिर दिला कर गयी
(Written By ::- HR ROUSHAN BHARDWAZ)

0 Comments