By :--Hr Roushan Bhardwaz
💎💎(हे मानव अब तू वार कर) 💎💎
चल लिख जाए ईन आसमानो पर
विरान हृदय के आशियानों पर
जिवन के उन लम्हो पर
अनुभव की धाराओं पर
बेबसीयो की घड़ियों पर
कठिनाइयों के बेड़ियों पर
जो झेला है, जो देखा है
उनकी हर एक लरीयो पर
चल बता दे हर उस शख्स को हम
चल समझा दे इस जहाँ को हम....
हे मानव अब तू वार कर
मत बैठ ऐसे तू हार कर
अपने ईर्ष्याओ का संघार कर
किस्मत की व्यथा को छोड़ कर
दरिया जीवन का पार कर
अंश है तू उस शक्ति का
बस ईश्वर की पुकार कर
अपने दुःख और दर्दों को
सह जा दुनिया के शब्दों को
एक सहनशील इंसान बन
और जीवन का उद्धार कर......
अपने ज्ञान का परिचय करा
दुनिया को नहीं खुद को हरा
हे मानव अब तू वार कर
मत बैठ ऐसे तू हार कर......
उठ खड़ा हो..
और तू भी लिख दे अपनी विडंबनाओं पर
✍️✍️✍️✍️✍️
चल लिख जाए ईन आसमानो पर
विरान हृदय के आशियानों पर
✍️✍️✍️👇👇👇✍️✍️✍️
By :--Hr Roushan Bhardwaz

1 Comments