य़ह शब्द सुनने में छोटा है परंतु ये केवल शब्द नहीं है यह सागर की वह गहराई है जहाँ सीपियों में छुपे अनेक क़ीमती मोतियां है जिसकी कीमत अमूल्य है
जन्म लेने के बाद मैंने पहली कौन सी मात्रा कंहा का अक्षर क्या सीखा मुझे नहीं पता बस इतना याद है कि पहला अक्षर जो मैंने सीखा था वह था.. "माँ "
😔😔😔😢....... 😢😔😔😔
✍️ 😔संसार में आने के बाद जो पहली साँस ली वो माँ की गोद में......
✍️ भूख...😔 . जब भूख लगी तो भूख मिटाने के लिए पहला बूंद दूध का गले में उतरा वह "माँ" का था
✍️ 😔जब पहली बार चोट लगी तो तो धड़कनों से जो आवाज आयी 😔वह थी "माँ"
चलना उसी ने सिखाया पैरों की मालिश कर ताकत और दम भरा ताकि खड़ा होना सीख सकूं 😞
✍️ जब पहली बार गलती की तो उसे नजरंदाज कर प्यार से गले लगाया था, वह थी ""माँ""
✍️जब पढ़ने नहीं गया था तो पापा की मार से बचाने वाली शख्स थी "माँ"
.... जब बचपन था तो "माँ" का वो लाड, प्यार, वह दुलार खूब भाता था, उसकी वो लोरियाँ सारे गीतकार, और गायकों की आवाज से मधुर और बेहतरीन लगती थी...एक ही जहां था, जिसमें खूब प्यार था, न जीवन के किसी मोड़ की चिंता न मृत्यु का डर बस पूरा जहाँन एक ही शक्स में था।
😣😣😣आज जीवन एक उलझी पहेली लगती है,
कहाँ चला है, जीवन का रस्ता बिन कदमों के क्या ढूंढता है, क्या बिखर सा गया है, किसे चाहिए मन का सोना आँख की मोती किसे पड़ी है, अंदर क्या है? बहुत सारे चेहरे, बहुत सारे लोग, बहुत सारे नाते, रिश्ते
ढेरों चाहने वाले, प्यार जताने वाले, पर फिर भी एक अकेलापन सा है
चूँकि....... ✍️✍️
✍️😞आज जब भूख लगती है तो अन्न के उन दानो से मन नहीं भरता केवल पेट भरता है।।
✍️ 😞आज जब चोट लगती है तो धड़कने माँ को याद तो करती है पर चोट कंहा लगी है देखने के लिए माँ नहीं होती आज पैरों में ताकत तो है पर इतने आँधियों से गुजरते हुए, तूफ़ानों से लडते हुए,कमजोर हो चुके है कि इन्हें फिर से उन मालिशो की जरूरत है।।
✍️😞आज जब अकेले किसी रास्तों पर चलता हूँ तो यह पता नहीं होता कि रास्ते किस मंजिल को ले जाएंगी कदम लड़खड़ाते है, गिरता, संभलता हूँ पर आज सहारे के लिए "माँ" की उँगलियाँ नहीं होती।।।
✍️😞आज जब गलती होती है तो उसे नजरअंदाज करने वाला कोई नहीं होता और हजारों उंगलिया चेहरे के तरफ होती है।।।
✍️😞आज जब डर लगता है तो छुपने के लिए माँ का अंचल नहीं होता....
✍️😞आज न पापा की मार है और न बचाने के लिए "माँ " न उसका दुलार
सब कुछ है फिर भी कुछ नहीं है। आज भी जब माँ से बात होती है तो सबसे पहले पूछती है क्या खाना खाया तुमने?
अपने सेहत का ख्याल रखना, वगेरा, वगेरा
नींद तो आज भी आती है पर सुकून की नींद सोये वर्षो हो गए।।।
वो भी क्या दिन थे जब माँ की लोरियों से नींद आती थी और आज नींद आने के लिए, गोलियां, खानी पड़ती है, गाने सुनने पड़ते है।।
जन्म के पहले और जन्म के बाद भी एक ही स्थान है जहाँ बहुत ही सुकून की नींद आयी थी
.. 😞माँ की गोद में 😞
✍️ ✍️ ✍️ ✍️ ✍️
लाख कोशिशे कर ले ऐ- इंसान छुपाने के अपने दर्दों सितम..... ✍️✍️✍️😞
वह माँ ही है जो भाँप लेती है तेरा हर गम
✍️😔😔😞😞✍️
मैंने ईश्वर को नहीं देखा, कहते है कि धरती पे ईश्वर सभी जगह पर विराजमान है परंतु मैंने तो हर जगह अपनी माँ को ही पाया है, जब भूख लगी, जब गिरा, जब मंजिले न दिखी याद तो "माँ" ही आयी शायद "माँ" ही धरती पर ईश्वर का रूप है ईश्वर की तरह माँ के ममता का भी कोई आकार नहीं है, कोई मोल नहीं है।।।
जीवन की हर एक कामयाबी, हर ज्ञान, हर अनुभव, रोम रोम और पूरा जीवन ही तेरी ममता का कर्जदार है, इतना सामर्थ्य, बल, अधिकार तो उस शक्ति ने नहीं दिया कि उसकी ममता का कर्ज चुकाया जा सके 😔😔
... ऐ - इंसान अपनी खुसी को ढूंढने में उसके खुशी को मत भूल जाना तेरा संसार में अस्तित्व ही "माँ"से है।।।
🙏🏾 🙏🏾 🙏🏾 🙏🏾 🙏🏾
शब्द तो इतने है उसकी ममता के बखान के जो समाप्त नहीं होंगे बस जीवन में जो भी लक्ष्य है जो भी मंजिले है शुरू माँ से हुए थे और खत्म भी माँ पर ही होंगे।।
🙏🏾
🙏🏾 ✍️......... कुछ पंक्तिया....... ✍️ 🙏🏾
ईश्वर जो सोच न सके ऐसा मुकाम लिख देता
अपना रोम रोम, कतरा कतरा तेरे नाम लिख देता
उस शक्ति ने बक्शी है एक ही जिंदगी
ऐ - माँ
ग़र मेरे बस में होता तो तेरे दामन में सारा जहाँ लिख देता.......
🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾
✍️😞😞😔😔😔😣😣✍️
🙏🏾 🙏🏾 🙏🏾 🙏🏾 🙏🏾

1 Comments
bhut khub likhe ho